
BGMI (BattleGrounds Mobile India) के नए अपडेट के लिए हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहा था। अब जाकर नया अपडेट आ गया है। खिलाड़ी आसानी से अपने फोन्स में गूगल प्ले स्टोर द्वारा इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
BGMI के इस अपडेट में कई नए फीचर्स जुड़े हैं। देखा जाए तो 1.6 अपडेट गेम में बड़े बदलाव लेकर आया है। कई लोगों को पैच नोट्स और फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम BGMI के नए अपडेट में आगे फीचर्स और बदलावों के बारे में बात करेंगे।
BGMI के 1.6 अपडेट द्वारा आए बदलावों और नए फीचर्स के बारे में सारी जानकारी
BGMI के इस अपडेट में कई मोड्स, इवेंट्स, ट्रेनिंग ग्राउंड समेत छोटे-छोटे फीचर्स में बदलाव आए हैं। आइए इन फीचर्स पर नजर डालते हैं:
1. फ़्लोरा मेनेस मोड: BattleGrounds Mobile India में एक नया मोड आया है। यह मोड कुछ दिनों बाद उपलब्ध हो जाएगा और आप अलग-अलग मैप्स पर इसे खेल पाएंगे। इसमें आपको रोबोट्स के अलावा विरोधियों से भी फाइट करनी होगी। साथ ही आपको कुछ शानदार इफेट्क्स और खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।
2. बैटल रॉयल मोड में फ्लाइट रुट: BGMI में अब आप पूरे मैच के बाद फ्लाइट का रास्ता देख सकते हैं। पहले आपको सिर्फ लैंड करते समय ही यह दिखाई देता था।
3. कुछ मोड्स की वापसी: BGMI में अपडेट के साथ Titans: Last Stand और Metro Royale की वापसी देखने को मिलेगी।
4. नया इवेंट: इस अपडेट के साथ फैटल कंटैमिनेशन इवेंट आया है। आप टोकन्स जमा करते हुए मुफ्त में कई इनाम हासिल कर पाएंगे।
5. लिविक मैप में नया मोड: BattleGrounds Mobile India के अंदर लिविक मैप में VS AI नाम का नया मोड आया है। असल में इस मोड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
View this post on Instagram
6. मोड्स और गाड़ियों में बदलाव: नए अपडेट के बाद अब FAMAS, P1911 और Mk12 को एरिना मोड में जोड़ दिया गया है। साथ ही UAZ और Minibus की सहनशक्ति में सुधार होगा।
7. कुछ छोटे बदलाव: BGMI के लेआउट में कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। ऑटो पिक अप, हेडशॉट के साउंड इफेक्ट, स्प्रिंट की सेंसिटिविटी समेत छोटे-छोटे बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कुछ इफेक्ट्स में बदलाव होंगे।
देखा जाए तो यह अपडेट कई बदलाव लेकर आया है। अब उम्मीद है कि BattleGrounds Mobile India का यह अपडेट शानदार साबित होगा।