
BGMI (BattleGrounds Mobile India) में समय-समय पर अपडेट्स आते रहते हैं। इससे गेम का मजा बढ़ते रहता है और नए-नए फीचर्स आते रहते हैं। BGMI का नया अपडेट जल्द ही आने वाला है। असल में यह 1.6 अपडेट रहेगा और इसके पहले के सभी अपडेट्स जबरदस्त साबित हुए हैं।
BGMI (BattleGrounds Mobile India) में नए अपडेट में क्या-क्या चीज़ें आने वाली हैं?
View this post on Instagram
यह अपडेट आज रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आज नहीं आता है तो अगले कुछ दिनों में इसे गूगल प्ले स्टोर से अपडेट किया जा सकता है। इस अपडेट से शायद ही गेम का साइज बढ़ेगा। BGMI का साइज उतना ही रह सकता है।
इस अपडेट में ढेरों चीज़ें आने वाली हैं। इस अपडेट के दौरान Flora Menace मोड आएगा। BGMI में अब आप पूरे मैच में प्लेन का रास्ता देख पाएंगे। आप नए अपडेट के बाद खास पल खींच सकते हैं और यह कार्य आसान हो जाएगा।
आपको BGMI में अब गेम के दौरान हेल्थ बूस्ट करने में भी काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आप[के पास किल होने के बाद फिर से लैंड होने का मौका रहेगा। इस अपडेट के साथ BGMI में इंफेक्शन मोड को लाया जा सकता है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही टाइटंस, लास्ट स्टैंड मोड भी देखने लायक रहने वाला है। नए अपडेट के बाद मेट्रो रॉयल को भी जोड़ा जाएगा वहीं पेलोड की एंट्री भी हो सकती है। विकेंडी मैप के लिए हर एक प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहा है।
इस मैप को पहले काफी पसंद किया जाता था और अब BGMI में इसकी एंट्री हो सकती है। आपको बता दें कि इसके अलावा भी गेम में ग्राफिक्स और कंट्रोल्स को लेकर छोटे-छोटे बदलाव हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस अपडेट के साथ स्कोप को तेजी से खोल पाएंगे।
इसके साथ ही साधारण सेटिंग्स में बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आपको ट्रेनिंग ग्राउंड में अनगिनत गोली मिलेगी। इन सभी बातों पर ध्यान दिया जाए तो कहा जा सकता है कि नया अपडेट खास रहने वाला है। इससे BGMI में बड़ा सुधार ही देखने को मिलेगा और प्रशंसकों की संख्या बढ़ते हुए दिखाई जरूर देगी।