
BGMI (BattleGrounds Mobile India) को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हर कोई इस गेम में ढेरों आयटम्स खरीदना चाहता है। हालांकि, ज्यादातर आयटम्स UC से खरीदे जा सकते हैं।
हर कोई पैसे खर्च करना पसंद नहीं करता है। ऐसे में कुछ मुफ्त तरीकों से आप UC हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनकी मदद से आप BGMI में मुफ्त UC पा सकते हैं।
BGMI के लिए मुफ्त में UC किस तरह से हासिल करें?
1. गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स
गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स असल में एक सर्वे ऐप है। आप यहां सर्वे में हिस्सा ले सकते हैं और इसके बदले आपको प्ले क्रेडिट्स मिलते हैं। आप उन क्रेडिट्स की मदद से बाद में गेम के अंदर UC खरीद सकते हैं। हालांकि, यहां सर्वे काफी कम मौकों पर आते हैं लेकिन यह सबसे ज्यादा भरोसेमंद तरीका माना जाता है।
2. गिवअवे
कई सारे यूट्यूबर्स और इंस्टाग्राम पेज गिवअवे का आयोजन करते हैं। इनाम के रूप में BGMI की UC दी जाती है। हालांकि, आपको कुछ आसान स्टेप्स का पालन करना होता है और आप फिर गिवअवे का हिस्सा बन जाते हैं। इसके बाद अगर आपकी किस्मत रही तो फिर आप विजेता बन सकते हैं और यह इनाम आपको मिल सकता है। आप एक साथ ढेरों गिवअवे में हिस्सा ले सकते हैं। शायद इससे आपको जबरदस्त तरीके से फायदा मिलेगा।
3. टूर्नामेंट्स
कई सारे लोग BGMI ईस्पोर्ट्स देखना पसंद करते हैं। वहां प्रतियोगिता जीतने पर इनाम मिलते हैं। उसी तरह कई सारे यूट्यूब चैनल्स पर कस्टम रूम्स का आयोजन होता है। आप वहां अपनी टीम के साथ हिस्सा लेकर जीतने की कोशिश कर सकते हैं। आपको इनाम के रूप में UC मिल सकती है। इससे खिलाड़ियों को दो फायदे होंगे। आपको टूर्नामेंट्स में खेलने का अनुभव मिलेगा। साथ ही इनाम के रूप में UC मिल जाएगी।
यह तीन तरीके BGMI के लिए UC हासिल करने के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। हालांकि, खिलाड़ियों को मोड ऐप्स या जनरेटर्स से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह काम नहीं करते हैं। साथ ही एकाउंट बैन होने का डर रहता है। ऊपर बताए तीन तरीकों से आपको मुफ्त में UC हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन इससे एकाउंट को कोई नुकसान नहीं होता है।
One thought on “BGMI के लिए मुफ्त में UC किस तरह से हासिल करें?”