
BGMI भारत का बैटल रॉयल गेम है। इसे Battlegrounds Mobile India के नाम से भी जानते हैं। इस गेम को गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च हुए दो महीनों से ऊपर का समय हो चूका है। इस गेम को Krafton के डेवेल्पर्स ने लॉन्च किया है। भारत में BGMI को काफी लोगों के द्वारा पसंद किया गया है।
इस गेम के अदंर गन्स का काफी ज्यादा महत्व है। मैदान पर दुश्मनों से फाइट करने के लिए गन्स का उपयोग किया जाता है। गेम के अदंर सबसे ज्यादा प्लेयर्स के द्वारा असाल्ट राइफल का इस्तेमाल किया जाता है। इन गन का फाइट रेट के साथ डैमेज भी काफी खतरनाक होता है। खैर, इस आर्टिकल में हम BGMI में 3 सबसे अनोखी असाल्ट राइफल गन्स पर नजर डालने वाले हैं जो प्लेयर्स को उपयोग करना चाहिए।
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में 3 अनोखी असाल्ट राइफल गन्स
#1 – M416
BGMI में M416 खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है। ये गन मैदान पर आसानी से मिल भी जाती है। प्लेयर्स लॉन्ग रेंज की फाइट के लिए सबसे ज्यादा इस असाल्ट राइफल का यूज करते हैं। इस गन के अंदर 5.56mm की गोलियां डलती है। इसके आलावा 8X को छोड़कर सभी स्कोप इसके अंदर अटैच होते हैं।
#2 – AKM
BGMI में AKM काफी कम खिलाड़ियो के द्वारा उपयोग की जाने वाली असाल्ट राइफल है। इस गन के अंदर 7.76 MM की गोलियां डलती है। प्लेयर्स इस गन को किसी भी मकान से प्राप्त कर सकता है। इस गन में 8X स्कोप के आलावा सभी अटैच होते हैं। इस गन का उपयोग करके क्लोज रेंज में आसानी से क्लच कर सकते हैं। यह मैदान पर दुश्मनों को काफी ज्यादा डैमेज देती है।
#3 – M762
BGMI में M762 एक असाल्ट राइफल है। इस गन के अंदर 77.6 MM डलती है। यह गन काफी कम प्लेयर्स के द्वारा उपयोग की जाती है क्योंकि इस गन का रेकोईल लॉन्ग रेंज में खिलाड़ियो से कंट्रोल नहीं होता है। प्लेयर्स इस गन का उपयोग क्लोज रेंज के लिए कर सकते हैं। अगर लॉन्ग रेंज में करना चाहते हैं तो सेंसिटिविटी पर काफी ज्यादा ध्यान रखना पड़ेगा।
नोट:- इस आर्टिकल में राइटर के आधार पर असाल्ट राइफल का चयन किया गया है। हालांकि इन-गेम कई सारे AR गन्स के ऑप्शन मौजूद है जिन्हें चयन कर सकते हैं।