
Free Fire Max आज रिलीज होने वाला है और यह गेम सुबह 11 बजे तक उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ी डाउनलोड करते हुए इसका आनंद ले सकते हैं। Free Fire Max असल में मौजूदा वर्जन का बेहतर अल्टरनेटिव है।
कई लोगों के मन में सवाल होगा कि इस वर्जन में क्या फीचर्स आने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में आने वाले 5 फीचर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनपर सभी निगाहें बनी रहने वाली हैं।
Free Fire Max में आने वाले 5 फीचर्स जिनके बारे में फैंस को पता होना चाहिए
1. फायरलिंक टेक्नोलॉजी: Garena के इसके बाद दो गेम्स हो जाएंगे। इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि क्या खिलाड़ी एक ही एकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके लिए फायरलिंक टेक्नोलॉजी लाया गया है।
इसकी मदद से आप दोनों वर्जन में एक एकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही दोनों वर्जन के खिलाड़ी आपस में लड़ भी सकते हैं। इसी वजह से यह फीचर्स काफी ज्यादा शानदार रहने वाला है।
2. क्राफ्टलैंड: Free Fire Max में खिलाड़ी अपने अनुसार मैप तैयार कर सकते हैं। वो अलग-अलग बिल्डिंग्स और घरों का इस्तेमाल करते हुए मैप बना सकते हैं। बड़ी बात यह है कि खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर कर सकते हैं।
साथ ही वो अपने साथियों के साथ इस मैप के अंदर खेल सकते हैं। इसी वजह से क्राफ्टलैंड मोड का फीचर काफी ज्यादा खास रहने वाला है। क्राफ्टलैंड काफी अलग और खास फीचर्स रहेगा।
3- ग्राफिक्स और क्वालिटी: Free Fire Max को असल में लाने का कारण यही है कि उन्होंने अपने गेम के ग्राफिक्स को सुधारने का निर्णय लिया था। यह गेम मौजूदा वर्जन से बेहतर ग्राफिक्स के साथ आने वाला है। इसी वजह से सभी की निगाहें इसपर टिकी रहेगी।
बताया जा रहा है कि मैप्स की क्वालिटी बढ़ जाएगी और खिलाड़ी अब फाइट्स के दौरान बेहतर तरीके से दुश्मन का सामना कर पाएंगे। इस हिसाब से यह एक बेहतर सुधार रहने वाला है।
Free Fire Max आज कभी भी रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, खबरों के अनुसार यह वर्जन 10 से 11 के बीच रिलीज होगा।