
Free Fire के डेवेल्पर्स खिलाड़ियों को आकर्षित करने के अनोखे और शानदार फीचर्स गेम के अंदर पेश करते हैं। जैसे कैरेक्टर्स, पेट्स, गन स्किन, बडंल, एलीट पास, कस्टम और ऑउटफिट आदि। ये सभी चीज़ें गेम की खूबी बढ़ाते हैं। वर्तमान में गेम के अंदर OB30 अपडेट के अनोखे और मजेदार फीचर्स उपलब्ध है।
Free Fire में सभी फीचर्स की तरह गेम में पेट्स का भी अनोखा फीचर है। प्लेयर्स अपनी पसंद से ताकतवर और अग्रेसिव पेट को डायमंड्स मतलब करेंसी का प्रयोग करके खरीद सकता है। Kitty और Mechanical Pup को छोड़कर सभी में बेहतरीन ताकत उपलब्ध है। जो मैदान पर फाइट के समय उपयोग करने वाले खिलाड़ी की मदद करती है।
खैर, गेम के अंदर खिलाड़ियों के द्वार क्लैश स्क्वाड मोड सबसे ज्यादा खेला जाता है। इतने सारे पेट्स होने के कारण प्लेयर्स परेशान हो जाते हैं की इन-गेम कौन-सा पेट खरीदना फायदेमंद होगा। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 अग्रेसिव पेट्स के विकल्प बताने वाले हैं।
Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 3 अग्रेसिव पेट्स के विकल्प
#1 – Mr. Waggor
Free Fire में Mr. Waggor बदक पर आधारित पेट है। इसमें स्मूथ ग्लू नाम की ताकत उपलब्ध की गया है। जो मैदान पर खिलाड़ियों को 120 सेकंड्स से 100 सेकंड्स के अंदर ग्लू वॉल प्रदान करती है। क्लैश स्क्वाड मोड में खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा ग्लू वॉल का उपयोग किया जाता है क्योंकि, दुश्मनों से छुपने के लिए ग्लू वॉल सर्वश्रेष्ट चीज़ है।
#2 – Beaston
Free Fire में Beaston ताकतवर पेट है। इस पेट को काफी समय पहले इन-गेम जोड़ा गया था। इसमें हेल्पिंग हैंड नाम की ताकत उपलब्ध है। जो मैदान पर किसी भरी चीज़ को काफी दूर फेकने के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर इसका उपयोग करके क्लैश स्क्वाड मोड में ज्यादा दुरी पर ग्रेनेड या स्मोक करते हैं, तो काफी ज्यादा चांस रहते हैं की दुश्मन कील हो सकता है। इसलिए, Beaston क्लैश स्क्वॉड मोड के लिए अग्रेसिव विकल्प है।
#3 – Rockie
Free Fire में Rockie खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसमें स्टे चील नाम की ताकत उपलब्ध है। प्लेयर्स इसका उपयोग करके कैरेक्टर का कुल डाउन कम कर सकते हैं। कुल डाउन कम करने से प्लेयर काफी जल्द कैरेक्टर की ताकत का इस्तेमाल कर सकता है। स्टोर सेक्शन में इसकी कीमत 699 डायमंड्स है।