
Garena Free Fire (फ्री फायर) में हर एक प्रशंसक चाहता है कि वो जल्दी से जल्दी रैंक बढ़ाए। आपको अपनी स्किल्स पर ध्यान देने के साथ ही अन्य चीज़ों पर भी फोकस करना चाहिए। स्किल्स के साथ Free Fire में कई ऐसी चीज़ें हैं जिनपर ध्यान देकर आप लगातार मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
साथ ही आपको लगातार हर मैच में रैंक बढ़ाने में आसानी होगी। इस आर्टिकल में हम 4 चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो रैंक बढ़ाने के लिए हर खिलाड़ी के पास होनी चाहिए।
Free Fire में जल्दी से जल्दी रैंक बढ़ाने के लिए 4 चीज़ें जो खिलाड़ियों के पास होनी चाहिए
1. कैरेक्टर: Free Fire में लगभग हर खिलाड़ी कैरेक्टर का इस्तेमाल करता है। इन कैरेक्टर्स के पास खास ताकत होती है और इससे आपको गेम में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
अगर आपके पास बेहतर कैरेक्टर नहीं होगा तो आप आसानी से किल हो जाएंगे। इसी वजह से अच्छा कैरेक्टर चुनना काफी ज्यादा जरुरी है।
2. पेट: कैरेक्टर्स की तरह ही पेट्स के पास भी खास ताकत होती है। Free Fire में कई ऐसे पेट्स हैं जिनका उपयोग करके आप फाइट्स जीत सकते हैं और लंबे समय तक सर्वाइव कर सकते हैं। इससे भी रैंक बढ़ाने में आपको मदद मिल सकती है।
3. गन स्किन्स: Free Fire में अलग-अलग तरह की गन स्किन्स मौजूद हैं। इन स्किन्स की वजह से गन की ताकत बढ़ जाती है। अगर आप साधारण गन इस्तेमाल करेंगे तो आपको उतनी मदद नहीं मिलेगी।
इसके बजाय आपको गन स्किन्स का उपयोग करना चाहिए। इससे स्टैट्स काफी बेहतर रहते हैं और आपको रैंक बढ़ाने में मदद मिलेगी।
4. ग्लू वॉल्स: Free Fire में ग्लू वॉल्स का काफी ज्यादा अहम किरदार है। आप इसकी मदद से बेहतर तरीके से कवर बना सकते हैं। अगर आप खुली जगह में हैं तो ग्लू वॉल से आप कवर बना सकते हैं।
कई लोग इस चीज़ को नजरअंदाज करते हैं। हालांकि, अगर इसे सही तरह से उपयोग किया जाए तो रैंक बढ़ाने में यह अहम किरदार निभा सकता है।
इन चारों चीज़ों के अलावा खिलाड़ियों को हमेशा स्क्वाड मोड में अपने दोस्तों के साथ ही खेलना चाहिए। इससे उनके बीच अच्छा तालमेल बनता है।