
Garena Free Fire (फ्री फायर) में कैरेक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है। आप इन कैरेक्टर्स की ताकत का इस्तेमाल करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। कैरेक्टर्स के पास खास ताकत रहती है और आप समय-समय पर गेम इससे मदद ले सकते हैं।
Free Fire में इन कैरेक्टर्स को स्टोर में से डायमंड्स या गोल्ड कोइंस द्वारा खरीदा जा सकता है। हालांकि, इस समय खिलाड़ियों के पास मुफ्त में Moco कैरेक्टर पाने का मौका है। इस कैरेक्टर के पास दुश्मन की जगह पता लगाने की ताकत है।
जब कोई आपके ऊपर हमला करता है और अगर वो छोटे दायरे में रहता है तो फिर आपको उसकी जगह पता चल जाती है। कुछ सेकंड्स के लिए ही उसकी जगह दिखाई देती है। यह कैरेक्टर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप भी इसे मुफ्त में हासिल कर सकते हैं।
Free Fire के अंदर मुफ्त में Moco कैरेक्टर किस तरह हासिल करें?

18 सितंबर को Moco कैरेक्टर मुफ्त में मिलने के लिए उपलब्ध रहेगा। आपको इन स्टेप्स का पालन करना होगा:
- Free Fire में लॉबी के अंदर कैलेंडर का विकल्प होगा, उसपर क्लिक करें।
- आपको Moco Rebirth का इवेंट दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें।
- खिलाड़ियों को कोडर्स क्रिब नाम के विकल्प में जाना होगा।
- लॉगिन रिवॉर्ड का बटन बना हुआ होगा, उसे चुनना है।
- आपको क्रेट पर क्लिक करना होगा, आपको क्रेट मिल जाएगी।
- वॉल्ट में जाने के बाद आप उस क्रेट का इस्तेमाल कर सकते हैं और Moco को इनाम के रूप में चुन सकते हैं
अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो यह कैरेक्टर आपको मिल जाएगा। कई सारे खिलाड़ियों के पास यह जबरदस्त कैरेक्टर हासिल करने का विकल्प रहेगा। इसके अलावा भी आप कई अलग-अलग चीज़ें पा सकते हैं।
View this post on Instagram
कोडर्स क्रिब के अलावा भी कई सारे छोटे-छोटे इवेंट्स चल रहे हैं। आप उनपर भी नजर डाल सकते हैं क्योंकि वहां भी शानदार विकल्प मौजूद रहेंगे। Free Fire में Moco कैरेक्टर बिना गोल्ड कोइंस या डायमंड्स खर्च किये बिना मिलना काफी अच्छी चीज़ है।
Moco कैरेक्टर अब पहले से ताकतवर होने वाला है क्योंकि इसका एक नया अपडेट आने वाला है। इससे यह कैरेक्टर और भी बेहतर बन जाएगा।