
Free Fire Max (फ्री फायर मैक्स) के लिए हर कोई उत्साहित दे रहा था। अब इस वर्जन की आधिकारिक रिलीज डेट और कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी दे दी गई है। दरअसल, यह नया वर्जन 28 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों के पास 27 सितंबर को ही इसका आनंद लेने का मौका रहेगा।
Garena Free Fire के इस नए वर्जन में कुछ फीचर्स आने वाले हैं। हालांकि, काफी कम लोगों को उन फीचर्स के बारे में जानकारी होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में आने वाले नए फीचर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire Max में आने वाले नए फीचर्स के बारे में सारी जानकारी
- बरमूडा मैप में सुधार देखने को मिलेंगे और खिलाड़ियों को पूरी तरह नया अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कुछ जगहों पर बदलाव आएंगे।
- Free Fire Max और Free Fire प्लेयर्स अलग-अलग वर्जन होने के बावजूद भी एक साथ खेल पाएंगे। यह काफी अलग फीचर है और देखना होगा कि इससे गेम और भी फेमस होता है या नहीं।
- क्राफ्टलैंड मोड को लाया जाएगा। इसकी मदद से आप अपना मैप खुद डिजाइन कर पाएंगे और फिर आप अपने दोस्तों के साथ उस मैप में खेल पाएंगे। यहां आपको दोनों ही मोड्स का विकल्प मिलेगा।
View this post on Instagram - लॉबी में परिवर्तन होगा। इस नए वर्जन में 360 लॉबी देखने को मिलेगी और यहां पर आप अलग-अलग चीज़ों को 360 तरीके से देख पाएंगे। साथ ही लॉबी और भी ज्यादा आकर्षक दिखाई देगी। यह एक शानदार फीचर रहने वाला है
- इस नए वर्जन के बाद Free Fire के दो ऐप्स हो जाएंगे। ऐसे में कई लोगों का मानना होगा कि उन्हें Max वर्जन में अलग से एकाउंट बनाना होगा। हालांकि, आप अपने मौजूदा एकाउंट को ही वहां पर इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको इस वर्जन की चीज़ों का आनंद वहां भी लेने को मिलेगा। यह काफी अच्छा फीचर है।
नए वर्जन में ग्राफिक्स और गेमप्ले के मामले में भी सुधार देखने को मिलेंगे। इसी के साथ अन्य छोटे-छोटे बदलावों की भी उम्मीद की जा सकती है। उम्मीद है कि Max वर्जन आते ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा और सभी प्रशंसकों को काफी ज्यादा पसंद आएगा।