
Garena Free Fire (फ्री फायर) पूरी दुनिया में खेला और पसंद किया जाता है। अब हर कोई इसके नए वर्जन का इंतजार कर रहा है। दरअसल, Free Fire Max को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। असल में यह Free Fire का बड़ा वर्जन होगा और इसमें कई सारे सुधार देखने को मिलेंगे।
कई सारे लोगों ने Garena के इस ऐप को टेस्ट किया है। अब तक सभी की प्रतिक्रियाएं अच्छी रही है। बताया जा रहा है कि Max वर्जन तगड़े सुधारों के साथ आएगा और यह असल में महंगे फोन्स के लिए बनाया गया है जहां लोगों को ग्राफिक्स और गेमप्ले के मामले में अच्छा अनुभव देने की कोशिश की गई है।
कुछ दिनों पहले Free Fire Max के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे। ढेरों लोगों ने उसके लिए रजिस्टर किया है लेकिन किसी को नहीं पता कि आखिर यह अपडेट अब आने वाला है। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
Free Fire Max को जब रिलीज किया जाएगा और इसकी संभावित रिलीज डेट क्या है?
Free Fire Max का प्री-रजिस्ट्रेशन काफी पहले हो गया था और अब उस बात को समय हो गया। इसी कारण सभी की निगाहें अभी नए वर्जन पर टिकी रहने वाली है। बताया जा रहा है कि 28 सितंबर 2021 को नए वर्जन को गूगल प्ले स्टोर और संभावित रूप से ऐप स्टोर पर रिलीज कर दिया जाएगा।
आप यहां क्लिक करते हुए इस नए वर्जन के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। साथ ही अलग-अलग फीचर्स के बारे में जान सकते हैं। इस Max वर्जन की बीटा टेस्टिंग लंबे समय से चल रही है और इसे भारतीय रीजन में काफी देरी से लाने का निर्णय लिया गया।
Free Fire एक ऐसा गेम रहा है जो सस्ते और महंगे दोनों मोबाइल्स में आसानी से चल जाता है। यह गेम काफी कम लैग होता है और इसी वजह से ज्यादातर लोग इसे BGMI के ऊपर चुनना पसंद करते हैं।
View this post on Instagram
इस गेम के ग्राफिक्स असल में उतने आकर्षक नहीं थे। साथ ही गेमप्ले भी उतना शानदार नहीं रहता था और इसी वजह से नए और बेहतर वर्जन को लाने का निर्णय लिया गया है।