
Garena Free Fire Max (फ्री फायर मैक्स) को कुछ समय पहले ही भारत में रिलीज किया गया है। काफी समय से इसका इंतजार किया जा रहा था और आखिर प्रशंसकों का इंतजार खंत खत्म हुआ। असल में यह Free Fire का बड़ा वर्जन है।
कई लोगों के मन में सवाल होगा कि दोनों में से बेहतर कौन-सा गेम है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे की दोनों में से बेहतर गेम कौन-सा है और आपको किसे खेलना चाहिए।
Free Fire Max और Free Fire में से बेहतर कौन-सा है?
ग्राफिक्स: ग्राफिक्स के मामले में आसानी से नया वर्जन विजेता माना जाएगा। Max वर्जन में मुख्य रूप से ग्राफिक्स में सुधार किया गया है, जिससे खिलाड़ियों का गेमप्ले बेहतर हो। साधारण वर्जन के ग्राफिक्स खराब नहीं है।
उन्हें भी साइज के अनुसार बेहतर माना जाएगा। हालांकि, नए वर्जन में अगर आप खेलेंगे तो आपको साफ तौर पर सुधार नजर आएगा। इसी वजह से Max वर्जन को थोड़ा बेहतर माना जा सकता है।
गेमप्ले: Free Fire काफी समय से चलता आ रहा है वहीं Max वर्जन कुछ समय पहले ही आया है। ऐसे में नए वर्जन को लंबे समय के लिए बेहतर गेमप्ले देने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसी वजह Free Fire इस चीज़ में आगे है।
Free Fire Max का गेमप्ले भी काफी अच्छा है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को साधारण वर्जन की आदत है और इसी वजह से अचानक से ज्यादा ग्राफिक्स वाले खेल में सेटल होना मुश्किल है।
फीचर्स: नए वर्जन में बेहतर और कुछ अनोखे फीचर्स हैं। दोनों में ज्यादातर चीज़ें एक जैसी हैं लेकिन Max वर्जन में क्राफ्टलैंड मिलता है जिससे आप अपना मैप बना सकते हैं।
देखा जाए तो कुछ अधिकतम फीचर्स की वजह से Free Fire Max बेहतर है। इसके अलावा आपको एक नई और बेहतर लॉबी मिलती है और इससे खेलने का अनुभव बढ़ता है।
अन्य चीज़ें: Fire Fire के दोनों वर्जन एक जैसे हैं। आप एक ही एकाउंट से दोनों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही आपको लगभग एक जैसे मोड्स, पेट्स, मैप्स और कैरेक्टर्स दिखाई।
ऐसे में दोनों के अंदर अंतर पता पाना मुश्किल है। बड़ी बात यह है कि Free Fire Max का साइज ज्यादा है जबकि साधारण वर्जन का साइज कम है। हालांकि, दोनों में ज्यादा अंतर नहीं है।
देखा जाए तो इसके अलावा भी उनके गेमप्ले में काफी फर्क है और आप इस बारे में ज्यादा जानकारी भी हासिल कर सकते हैं: