
Free Fire भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा पसंद किया जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को मिलियन प्लेयर्स के द्वारा मोबाइल प्लेटफॉर्म और PC, लैपटॉप पर खेला जाता है। मौजूदा समय में इन-गेम OB30 अपडेट का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। गेम के अंदर कल OB30 अपडेट रोल आउट होने वाला है। कल कोई भी प्लेयर्स गेम को एक्सेस नहीं कर सकते हैं क्योंकि, इन-गेम डेवेल्पर्स के द्वारा नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।
आज खिलाड़ियों के लिए इन-गेम बेहतरीन इवेंट शामिल हुआ है। इस इवेंट का नाम वंडर व्हील है जिसे प्लेयर्स लॉबी के पहले ही बैनर में देख सकते हैं। इस इवेंट में प्लेयर्स को बंडल, पैराशूट, लूट क्रेट, फ्रेग्मेंट, और डायमंड वाउचर डिस्काउंट में प्राप्त होने वाले हैं। प्लेयर्स के लिए वंडर व्हील सबसे खास मौका है।
खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire में वंडर व्हील से डिस्काउंट में पैराशूट, बंडल, स्किन और अन्य इनाम कैसे प्राप्त करें, बताने वाले हैं।
Free Fire में वंडर व्हील से डिस्काउंट में पैराशूट, बंडल, स्किन और अन्य इनाम कैसे प्राप्त करें?
Garena के डेवेल्पर्स प्रतिदिन खिलाड़ियों के लिए इवेंट शामिल करता रहता है। प्लेयर्स इन इवेंट में हिस्सा लेकर एक्सपेंसिव चीज़ों को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, आज फ्री फायर में वंडर व्हील इवेंट शामिल हुआ है। इस इवेंट में खिलाड़ियों को शानदार और अनोख रिवॉर्ड्स स्पिन के दौरान मिल सकते हैं। नीचे इनाम की जानकारी दी गई है।
मानिक्स पैराशूट
Free Fire में गेम के अंदर वंडर व्हील इवेंट में मानिक्स पैराशूट जोड़ा है। प्लेयर्स को यह स्पिन के जरिये प्राप्त होगा। पहली स्पिन सभी खिलाड़ियों को मुफ्त मिलेगी। प्राप्त रिवॉर्ड्स को डिस्काउंट के साथ डायमंड्स करेंसी की सहायता से खरीद सकते हैं। ये पैराशूट स्किन अनोखी और प्रोफेशनल दिखाई देती है।
शैडो स्ट्राइकर बडंल
Free Fire में वंडर व्हील इवेंट के अंदर सबसे खतरनाक और अनोखा शैडो स्ट्राइकर बंडल है। जिसे प्लेयर्स स्पिन के जरिये डिस्काउंट में प्राप्त कर सकते हैं। इस बंडल का ऑउटफिट काफी शानदार दिखाई देता है। इसलिए प्लेयर्स शैडो बडंल को खरीदना चाहते हैं।
इन सभी रिवॉर्ड्स के आलावा विपन क्रेट, डायमंड वाउचर, फ्रेग्मेंट और ज़ोंबी को स्पिन के दौरान प्राप्त कर सकते हैं।
Free Fire खिलाड़ियों के लिए इन-गेम कल OB30 का पेच अपडेट शामिल कर रहा है। तो हर बार की तरह इस बार भी मेंटेनेंस ब्रेक लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां टच करें।