
Nicoo Free Fire का नाम आपने जरूर सुना होगा। पिछले कुछ समय से यह काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा है। इस ऐप का दावा है कि आप मुफ्त में अलग-अलग तरह की गन स्किन और बंडल्स पा सकते हैं।
Free Fire (फ्री फायर) को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गेम में हर कोई अलग-अलग तरह के बंडल्स और गन सकंस हासिल करना चाहता है। हालांकि, डायमंड्स की मदद से आप स्किन्स और बंडल्स हासिल कर सकते हैं।
कई लोग डायमंड्स खर्च नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वो अलग-अलग तरीकों की तलाश करते हैं। हाल ही में Nicoo Free Fire काफी ज्यादा चर्चा में है। असल में यह Free Fire का मोड वर्जन है और आपको यहां कई सारी चीज़ें खुली हुई मिलती है।
यह मोड वर्जन लीगल नहीं है और इसी वजह से गूगल प्ले स्टोर पर आपको यह ऐप नहीं मिलेगा। कई लोग इस ऐप को गूगल पर ढूंढ लेते हैं और डाउनलोड कर हैं लेकिन सभी के मन में सवाल रहता है कि क्या यह गेम सेफ है।
Nicoo Free Fire APK सही मायने में सेफ है?
Nicoo Free Fire असल में एक थर्ड पार्टी ऐप है और गरेना ने अपनी पॉलिसी में बताया है कि कोई भी थर्ड पार्टी ऐप जो Free Fire से जुड़ी है, वो लीगल नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया है कि खिलाड़ियों को अन्य ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
इससे एकाउंट बैन हो सकता है। इसके साथ ही अपने गेमिंग एकाउंट समेत निजी एकाउंट की जानकारी भी चली जाती है। ऐसे में अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी जोखिम उठाना पड़ेगा।
खिलाड़ियों को Nicoo Free Fire आपके जोखिम पर इस्तेमाल करना चाहिए। कई लोगों के एकाउंट इस ऐप की वजह से बैन हो गए हैं और वो एकाउंट्स वापस भी नहीं आ पाते हैं क्योंकि Garena की पॉलिसी काफी तगड़ी है।
एकाउंट समेत डिवाइस भी हमेशा के लिए बैन हो जाता है। ऐसे में जोखिम उठाना अच्छा निर्णय नहीं होगा। अगर आपको मुफ्त गन स्किन्स और बंडल्स चाहिए तो आप गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स समेत इवेंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहां इनाम के रूप में आपको यह सब मिल सकते हैं।